Menu

सर्वेक्षण पोत  'संशोधक'

Read in:
  • चर्चा में क्यों?: 30 मार्च, 2026 को  औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना को सौंप दिया
  • निर्माण: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा
  • विशेषताएं:
    • यह सर्वे वेसल लार्ज (SVL) परियोजना के तहत निर्मित चौथा और अंतिम सर्वेक्षण पोत है
    • इस जहाज में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, तटीय और गहरे समुद्र दोनों तरह के हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए आधुनिक प्रणालियों से सुसज्जित है।
    • विस्थापन  (displacement) लगभग 3400 टन और लंबाई 110 मीटर है।
    • यह जहाज़ 18 समुद्री मील (knots) से अधिक की गति प्राप्त कर सकता है
    • यह प्रणोदन के लिए दोहरे डीज़ल इंजनों का उपयोग करता है।
    • यह ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल्स (AUVs) और रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल्स (ROVs) जैसे उन्नत उपकरण अपने साथ ले जाता है।
    • जहाज़ पर मौजूद प्रमुख तकनीकों में डिजिटल साइड स्कैन सोनार, DGPS पोज़िशनिंग सिस्टम और रियल–टाइम डेटा प्रोसेसिंग यूनिट शामिल हैं।
    • ये उपकरण पानी के नीचे के भूभाग का सटीक मानचित्रण करने में सक्षम बनाते हैं।
    • इसके पूर्ववर्ती पोत - संधायक, निर्देशक और इक्षक!