-
SEHAT- साइंस एक्सीलेंस फॉर हेल्थ थ्रू एग्रीकल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन, Science Excellence for Health through Agriculture Transformation.
-
लॉन्च& स्थान: 11 मई 2026, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में।
-
कार्यान्वयन : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR ) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा संयुक्त रूप से
-
उद्देश्य: खेती को बेहतर पोषण, रोग-निवारण, किसान कल्याण और वैज्ञानिक नीति-निर्माण से जोड़ना है।
-
हेल्दी फूड,हेल्दी फॉर्म और हेल्दी इंडिया के विजन को आगे बढ़ाना।
-
मिशन के तहत पोषण गुणवत्ता सुधार, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी कम करने, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और टिकाऊ खाद्य प्रणाली विकसित करने पर फोकस रहेगा।
प्रमुख लाभ:
-
गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम: मिशन कुपोषण के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर-संचारी रोगों (NCDs) से निपटने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
-
कृषि और स्वास्थ्य का संगम: इस मिशन का मूल उद्देश्य खेती, बेहतर पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच एक सुदृढ़ सेतु स्थापित करना है।
-
बायो-फोर्टिफाइड फसलों और मोटे अनाज को बढ़ावा: इसके अंतर्गत जैव-संवर्धित (Bio-fortified) फसलों, उच्च पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों और पारंपरिक श्री अन्न (मिलेट्स) को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।
-
पोषण एवं आय वृद्धि: एकीकृत कृषि प्रणालियाँ न केवल किसानों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेंगी, बल्कि ग्रामीण परिवारों की पोषण सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान करेंगी।
-
किसानों की स्वास्थ्य सुरक्षा: कीटनाशकों और रसायनों के अनियंत्रित उपयोग से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों को न्यूनतम करने हेतु सुरक्षित कृषि पद्धतियों और जागरूकता पर केंद्रित रहेगा।
-
यह पहल सरकार के "होल ऑफ गवर्नमेंट" और "होल ऑफ सिस्टम्स" दृष्टिकोण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।