शेखा झील पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
-
इसे भारत का 99वाँ रामसर स्थल घोषित किया गया है।
-
उत्तर प्रदेश का 12वाँ रामसर स्थल
-
उत्तर प्रदेश राज्य में अलीगढ़ से लगभग 17 किलोमीटर दूर 40 हेक्टेयर में फैली शेखा झील सर्दियों के मौसम में क़रीब 186 प्रवासी मेहमान परिंदों की सबसे पसंदीदा जगह है.
-
शेखा झील मध्य एशियाई फ्लाईवे पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है
-
बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क तथा विभिन्न प्रजातियों की बत्तखों और जलपक्षियों के लिए शीतकालीन स्थल है।
-
झील स्थानीय आजीविका और वैश्विक जैव विविधता के साथ-साथ जल और जलवायु सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

रामसर स्थल
- 2 फरवरी, 1971 को ईरान के रामसर शहर में आर्द्रभूमियों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए हस्ताक्षरित एक अंतर-सरकारी संधि ।
- प्रभावी: 1975
- पक्षकार: 173
- उद्देश्य: स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर की गई कार्रवाइयों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सभी आर्द्रभूमियों का संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग करना।
- कन्वेंशन के अंतर्गत अनुबंधित पक्ष निम्नलिखित के लिए प्रतिबद्ध हैं-
- अपने सभी आर्द्रभूमि क्षेत्रों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना।
- उपयुक्त आर्द्रभूमियों को अंतर्राष्ट्रीय महत्य की आर्द्रभूमियों की सूची (रामसर सूची) के लिए नामित करना और उनके प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करना।
- सीमा पार आर्द्रभूमि, साझा आर्द्रभूमि प्रणालियों और साझा प्रजातियों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना।
- वर्ल्ड वेटलैंड डे: प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है।
- थीम: "आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव" (Wetlands and traditional knowledge: Celebrating cultural heritage)
|
रामसर साईट क्या होती है?
|
आर्दभूमि क्या होती है?
- रामसर कन्वेंशन के अनुसार-
- दलदल, कीचड़युक्त भूमि, पीटभूमि या जल क्षेत्र, चाहे वे प्राकृतिक हों या कृत्रिम, स्थायी हों या अस्थायी।
- इनमें स्थिर या बहते पानी वाले क्षेत्र, ताजे, खारे या नमकीन पानी वाले क्षेत्र शामिल हैं. जिनमें समुदी क्षेत्र भी शामिल हैं जहां निम्न ज्यार के समय पानी की गहराई छह मीटर से अधिक नहीं होती है।
- आर्द्रभूमि स्थलीय और जलीय पारिस्थितिक तंत्रों के बीच संक्रमणकालीन क्षेत्र हैं।
- मोंट्रेक्स रिकॉर्ड :-
- रामसर सूची में शामिल आर्द्रभूमि स्थलों का एक रजिस्टर है, जहाँ तकनीकी विकास, प्रदूषण या अन्य मानवीय हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप पारिस्थितिक चरित्र में परिवर्तन हुए हैं, हो रहे हैं या होने की संभावना है।
- भारत की दो आर्द्रभूमि मोंट्रेक्स रिकॉर्ड में शामिल हैं-
- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर), राजस्थान
- लोकटक झील, मणिपुर
रामसर कन्वेंशन में भारत की स्थिति :-
- 1 फरवरी 1982 को रामसर कन्वेंशन में शामिल।
- कुल रामसर स्थल- 99
- हाल ही में घोषित रामसर स्थल
क्रम संख्या
रामसर स्थल का नाम
राज्य
घोषित तिथि
99
शेखा झील पक्षी अभयारण्य
उत्तर प्रदेश (अलीगढ़)
अप्रैल 2026
98
छारी-ढांड (Chhari-Dhand)
गुजरात
जनवरी 2026
97
पटना पक्षी अभयारण्य
उत्तर प्रदेश
जनवरी 2026
96
सिलीसेढ़ झील
राजस्थान
दिसंबर 2025
95
कोपरा जलाशय
छत्तीसगढ़
दिसंबर 2025
94
गोगाबील झील
बिहार
अक्टूबर 2025
93
गोकुल जलाशय
बिहार
सितंबर 2025
92
उदयपुर झील
बिहार
सितंबर 2025
- सबसे बड़ी रामसर साईट: सुंदरवन आर्द्रभूमि, पश्चिम बंगाल ।
- सबसे छोटी रामसर साईट: वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु।
- भारत की पहली रामसर साईट : चिल्का झील, ओडिशा और केवलादेव राष्ट्रीय ध्यान, राजस्थान (1981)1
- विश्व की सबसे ऊँची रामसर साईट : त्सो मोरीरी झील, लद्दाख।
- विश्व में रामसर साईट की संख्या में भारत का स्थान- 3rd
1 यूनाइटेड किंगडम (UK)
2 मैक्सिको
- भारत रामसर साईट की संख्या में एशिया में प्रथम स्थान पर है।
- भारत में सर्वाधिक संख्या वाला राज्य: तमिलनाडु (20)।
- वर्ष 2025 में, इंदौर और उदयपुर रामसर कन्वेंशन के तहत 'वेटलैंड सिटी' के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाले भारत के पहले दो शहर बने।
|
वेटलैंड सिटी
|