Menu

Q. सिंधु घाटी सभ्यता की ‘नर्तकी प्रतिमा’ की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:
सिन्धु घाटी सभ्यता की ‘नर्तकी प्रतिमा’ मोहनजोदड़ो नामक पुरातात्विक स्थल से मिली है, जिसकी विशेषताएँ अग्रांकित हैं–
1. इसका निर्माण लॉस्ट वैक्स कास्टिंग (मोम तकनीक) से हुआ है।
2. यह कांस्य अवस्था में बनी हुई है।
3. यह नग्न अवस्था में है।
4. यह त्रिभंग नृत्य अवस्था में है जो उस समय की नृत्यकला व सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देती है।
5. इसके एक हाथ में चूड़ियाँ पहनी गई हैं, जिससे सौंदर्य प्रेम की जानकारी मिलती है।
6. इसके चेहरे पर आत्मविश्वास का भाव है, जो तत्कालीन समय के आत्म-गौरव का संकेत है।

"नर्तकी प्रतिमा मात्र एक मूर्ति नहीं, अपितु यह सिंधु सभ्यता की कला, संस्कृति, सोच-विचार, सौंदर्य-बोध, धातुकला व महिलाओं की सामाजिक स्थिति व भूमिका का संकेत है।"