Menu

प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM-MITRA) योजना

Read in:
  • चर्चा में क्यों? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तेलंगाना के वारंगल में मेगा टेक्सटाइल पार्क (ब्राउनफील्ड पार्क) का उद्घाटन किया गया।
    • यह देश का पहला कार्यरत पार्क है ।
  • उद्देश्य: देश में वस्त्र अवसंरचना के लिए एक राष्ट्रीय इकोसिस्टम को बढ़ावा देना
    • आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के साथ कताई से लेकर परिधानों तक एक पूर्ण कपड़ा मूल्य श्रृंखला विकसित करना
  • दृष्टिकोण: "5F" दृष्टिकोण (फार्म → फाइबर → फैक्टरी → फैशन → फॉरेन) का लक्ष्य वस्त्र उद्योग पारितंत्र को एकीकृत और विस्तारित करना है। 
  • वित्तीय परिव्यय: कुल ₹4,445 करोड़।
  • क्रियान्वयन अवधि: 2021-22 से 2027-28 तक (सात वर्षों)।
  • प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
  • पूंजी सहायता
    • ग्रीनफील्ड पार्क: प्रति पार्क सहयोग की अधिकतम सीमा 500 करोड़ रुपये होगी।
    • ब्राउनफील्ड पार्क: शेष अवसंरचना विकास के लिए 200 करोड़ रुपये तक का सहयोग प्रदान किया जायेगा
  • नोडल मंत्रालय: कपड़ा मंत्रालय ।
  • कार्यान्वयन ढांचा: प्रत्येक पीएम मित्र पार्क का विकास एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के माध्यम से किया जाएगा। इस साझेदारी में राज्य सरकार की 51% और केंद्र सरकार की 49% हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है।
    • विकास मॉडल: यह परियोजना मुख्य रूप से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड पर संचालित होगी। 
  • मार्च 2023 में सात पीएम मित्र पार्कों की स्थापना को मंजूरी दी थी।