Menu

➔ ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) प्रौद्योगिकियों के लिए LCA फ्रेमवर्क का विकास' परियोजना (UPSC/RAS)

Read in:
  • 17 सितंबर 2026 को प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने परियोजना के परिणामों और सिफारिशों की समीक्षा की।
  • यह परियोजना प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) कार्यालय के समर्थन से IISc बेंगलुरु, IIT मद्रास और IIT (BHU) वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई।
  • यह परियोजना 'वेस्ट टू वेल्थ मिशन' व 'स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन' के दृष्टिकोण के अनुरूप, PSA कार्यालय द्वारा 2024 में समर्थित की गई थी।
  • उद्देश्य: भारत के संदर्भ में लाइफ साइकिल असेसमेंट (LCA) फ्रेमवर्क विकसित करना और शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के लिए एक वेब-आधारित GHG कैलकुलेटर बनाना था, ताकि कम कार्बन फुटप्रिंट वाले ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सिस्टम की योजना बनाई जा सके।
  • GHG कैलकुलेटर ऐप की मुख्य विशेषताएँ
    • उपयोगकर्ता: विशेष रूप से Urban Local Bodies (ULBs) के लिए डिजाइन किया गया।
    • कार्य: मौजूदा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं से होने वाले GHG उत्सर्जन का विश्लेषण।
    • प्रक्रियाएँ शामिल → एनारोबिक डाइजेशन, वेस्ट-टू-एनर्जी, कंपोस्टिंग, रीसाइक्लिंग, लैंडफिलिंग।
    • प्रदान की गई जानकारी → नेट एमिशन, अवॉइडिड एमिशन, लॉजिस्टिक्स एमिशन, कार्बन फुटप्रिंट व विभिन्न GHG डेटा (मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, ब्लैक कार्बन)।