Menu

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के चुनावों में भारत को महत्त्वपूर्ण सफलता

  • भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के निकायों के चुनावों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
  • चुनाव प्रशस्ति द्वारा (by acclamation) सम्पन्न हुए, जो सफल उम्मीदवारों और सदस्य देशों के लिए सदस्य राष्ट्रों के सर्वसम्मत समर्थन का संकेत है।
  • प्रीति सरन का पुनर्निर्वाचन: पूर्व वरिष्ठ राजनयिक प्रीति सरन को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति में उनकी व्यक्तिगत क्षमता में पुनः निर्वाचित किया गया। उन्होंने पिछले वर्ष समिति के सत्र की अध्यक्षता की थी।
  • भारत ने कई अन्य महत्त्वपूर्ण ECOSOC निकायों में भी सफलतापूर्वक स्थान प्राप्त किए, जिनमें निम्नलिखित सम्मिलित हैं:
    • विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग
    • गैर-सरकारी संगठनों पर समिति
    • कार्यक्रम और समन्वय समिति
    • आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति (CESCR)

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC):

  • इसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर द्वारा की गई थी तथा यह संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक है।
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • सदस्यता: इसमें 54 सदस्य होते हैं, जिनमें से 18 सदस्यों का निर्वाचन प्रत्येक वर्ष महासभा द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए किया जाता है। प्रत्येक सदस्य को एक मत का अधिकार प्राप्त है।
  • निर्णय साधारण बहुमत मत द्वारा लिए जाते हैं। ECOSOC की अध्यक्षता प्रतिवर्ष परिवर्तित होती है।
  • UN ECOSOC संयुक्त राष्ट्र की व्यापक गतिविधियों - जिनमें आर्थिक, सामाजिक, मानवीय और सांस्कृतिक प्रयास सम्मिलित हैं - के मार्गदर्शन और समन्वय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • ECOSOC 14 संयुक्त राष्ट्र विशेष एजेंसियों, 10 कार्यात्मक आयोगों और 5 क्षेत्रीय आयोगों के कार्यों का समन्वय करती है।