Menu

FIBAअंडर-18 एशिया कप 2026

Read in:
  • चर्चा में क्यों?:
    • FIBA क्षेत्रीय कार्यालय-एशिया ने 13 मई, 2026 को घोषणा की कि FIBA अंडर-18 एशिया कप 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त, 2026 तक अहमदाबाद, भारत में किया जाएगा।
  • प्रारूप:
    • इसमें एशिया की 16 टीमें भाग लेंगी।
    • राउंड-रॉबिन चरण के लिए इन 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी।
    • प्रतियोगिता से शीर्ष चार टीमें FIBA अंडर-19 बास्केटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसका आयोजन 26 जून से 4 जुलाई, 2027 तक पारदुबिस, चेकिया (चेक गणराज्य) में किया जाएगा।
  • भारत के लिए महत्व
    • यह केवल तीसरी बार होगा जब भारत द्विवार्षिक महाद्वीपीय युवा टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
    • देश में इसका अंतिम संस्करण 2004 में बेंगलुरु में आयोजित हुआ था।
    • उससे पहले, भारत ने 1998 में कोलकाता में इस आयोजन की मेजबानी की थी।
  • पिछला संस्करण 2024:
    • स्थान: जॉर्डन
    • विजेता: ऑस्ट्रेलिया
    • उपविजेता: न्यूजीलैंड

Image

Source: TheHindu