Q.2) अंतरिक्ष मलबा (Space Debris) व इसके खतरों को बताइए (5 marks) (RAS)
Read in:AI translation — may contain inaccuracies
पृथ्वी की कक्षा में उपस्थित अनुपयोगी व संभावित रूप से खतरनाक वस्तुओं को अंतरिक्ष मलबा (Space Debris) कहते हैं। इसमें निष्क्रिय उपग्रह, रॉकेट के टुकड़े व टक्कर से उत्पन्न कण शामिल हैं। यह अंतरिक्ष के लिए निम्न कारणों से खतरनाक है:
अत्यधिक गति – हज़ारों km/hr की गति से भ्रमण, जिससे टक्कर होने पर सक्रिय उपग्रहों व अंतरिक्ष स्टेशन को गंभीर क्षति।
ट्रैकिंग की सीमा – बड़े टुकड़े रडार/ऑप्टिकल दूरबीन से ट्रैक होते हैं, पर लाखों छोटे टुकड़े (1 सेमी से कम) ट्रैक नहीं हो पाते, जो सर्वाधिक खतरनाक।
Kessler Syndrome – एक सीमा पार होने पर मलबे की मात्रा स्वतः बढ़ती रहेगी, जिससे भविष्य के मिशन खतरे में।