Menu

अमरावती क्वांटम सुविधा +डिज़ाइनर चावल ।।Current Affairs 2026।। Science and Technology

Read in:

News:-

CSIR-National Institute for Interdisciplinary Science and Technology (CSIR-NIIST), तिरुवनंतपुरम द्वारा 18 फरवरी 2026  को CSIR मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह में डिजाइनर चावल की तकनीक का हस्तांतरण टाटा  कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और एसएस सोल फूड्स, तमिलनाडु को किया गया।

मुख्य बिंदु :-

  • CSIR-National Institute for Interdisciplinary Science and Technology (CSIR-NIIST), तिरुवनंतपुरम द्वारा विकसित ।
  • आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों से समृद्ध उच्च प्रोटीन, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाला चावल ।
  • सामान्य अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक (लगभग 20-22%) प्रोटीन और ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से कम ।
  • आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 से समृद्ध चावल ।
  • खाद्य प्रसंस्करण तकनीक का उपयोग करके निर्मित ।

    -चावल के दाने को उसके प्राथमिक घटकों स्टार्च, प्रोटीन और फाइबर में विभाजित करके और फिर उन्हें सटीक रूप से पुनर्संयोजित करके विकसित ।

  • टाइप 2 मधुमेह और प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी (Hidden Hunger) का निवारण करने में सक्षम ।

  • डिज़ाइनर चावल का विकास करने के लिए डॉ. सी. आनंदरामकृष्णन को टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार (2024) प्रदान 

Important Fact:-

भारत चावल की जीनोम-संपादित किस्में विकसित करने वाला विश्व का पहला देश है।

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) ने चावल की दो जीनोम-संपादित किस्में विकसित की है-
    01. DRR Rice 100 (Kamla)- सांबा महसूरी (बीपीटी 5204) से विकसित ,ICAR IIRR, हैदराबाद द्वारा।
    02. Pusa DST Rice 1- एमटीयू 1010 के आधार पर विकसित ,ICAR IARI, नई दिल्ली द्वारा।

भारत की पहली ओपन-एक्सेस क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी:-

  • 14 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा भारत की पहली ओपन-एक्सेस अमरावती क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी (AQRF) का उद्घाटन । 
    -विश्व क्वांटम दिवस के अवसर पर एसआरएम विश्वविद्यालय, नीरुकोंडा में अमरावती 1S और मेधा टावर्स, गन्नावरम में अमरावती 1Q नामक दो केंद्रों का शुभारंभ ।
  • टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), DRDO और IIT बॉम्बे सहित प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा Qubitech और Qbit Force के सहयोग से स्वदेशी रूप से विकसित ।
  • उद्देश्य- शोधकर्ताओं और कंपनियों को क्वांटम हार्डवेयर का परीक्षण और प्रमाणीकरण करने में सक्षम बनाना ।

आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) के तहत भारत की पहली "क्वांटम वैली" के स्थल के रूप में नामित किया गया है।

संभावित MCQ:-

Q 01. 'डिजाइनर चावल' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. इसमें सामान्य अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक प्रोटीन होता है।

2. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है।

3. इसे आनुवंशिक संशोधन के माध्यम से बनाया गया है।

4. इसमें फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी होती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?

(A) केवल एक

(B) केवल दो

(C) केवल तीन

(D) चारों

Q 02. अमरावती क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी (AQRF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. यह भारत की पहली ओपन-एक्सेस क्वांटम परीक्षण सुविधा है।

2. इसका उद्घाटन एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा किया गया।

3. इसका विकास केवल निजी कंपनियों द्वारा किया गया है, जिसमें किसी सरकारी संस्थान की भागीदारी नहीं है।

4. इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और कंपनियों को क्वांटम हार्डवेयर के परीक्षण एवं प्रमाणीकरण की सुविधा प्रदान करना है।

5. अमरावती को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत "क्वांटम वैली" के रूप में नामित किया गया है।

उपरोक्त में से सही कथन/कथनों का चुनाव करें।

(A) केवल 1, 2 और 4

(B) केवल 1, 2, 4 और 5

(C) केवल 2 और 3

(D) 1, 2, 3, 4 और 5 

वीडियो देखें :-

Amaravati Quantum Facility + Designer Rice Click Here👈