'कंट्री स्ट्रैटेजिक अपॉर्चुनिटीज़ प्रोग्राम' (COSOP) 2026-2033
-
भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) ने 2026-2033 की अवधि के लिए एक नया आठ-वर्षीय प्रोग्राम लॉन्च किया है।
-
घोषणा: नई दिल्ली में आयोजित 'ग्रामीण समृद्धि के लिए IFAD –भारत साझेदारी' कार्यक्रम के दौरान की गई।
-
उद्देश्य: देश भर में ग्रामीण आय में वृद्धि करना
-
संकटों का मजबूती से सामना करना
-
सकारात्मक पहलों के माध्यम से गरीबी को कम करना
-
स्थायी आजीविका के अवसरों को बड़े पैमाने पर बढ़ाना
-
-
कार्यक्रम दो रणनीतिक प्राथमिकताओं पर केंद्रित है:
-
-
ग्रामीण समुदायों की सामाजिक, आर्थिक और जलवायु-संबंधी सहनशीलता को बढ़ाना; और
-
भारत और वैश्विक दक्षिण के अन्य देशों में सिद्ध विकास मॉडलों को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए ज्ञान प्रणालियों को मजबूत करना ।
-
-
इस अवसर पर IFAD और नाबार्ड के मध्य एक रणनीतिक साझेदारी समझौता संपन्न हुआ ।
-
उद्देश्य: कृषि व संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन देना और ग्रामीण वित्त व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना ।
-
-
अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD)
-
संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी और एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है
-
स्थापना: 1977
-
मुख्यालय: रोम (इटली) ।
-
सदस्य देश: 180 (भारत इसका संस्थापक सदस्य है)।
-
मुख्य कार्य : विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और भुखमरी को मिटाना।
-
source: PIB