Menu

अमरावती : आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी

अमरावती: आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी

  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त होने के पश्चात्, अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है, जो 2 जून, 2024 से पूर्वव्यापी रूप में प्रभावी माना जाएगा।

  • 28 मार्च, 2026 को आंध्र प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से वैधानिक मान्यता देने का औपचारिक अनुरोध किया गया था।

  • वैधानिक पुष्टि ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के '3-राजधानी' प्रस्ताव (विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी, कुरनूल को न्यायिक राजधानी और अमरावती को विधायी राजधानी के रूप में)  को आधिकारिक रूप से निष्प्रभावी कर दिया है।

  • अमरावती के विकास की आधारशिला वर्ष 2015 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के शासनकाल के दौरान रखी गई थी।

  • कृष्णा नदी के तट पर स्थित एक अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड शहर है।

  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014

    •  2 जून, 2014 को तेलंगाना आंध्र प्रदेश से एक अलग राज्य बना।

    • हैदराबाद:अधिनियम की धारा 5 के प्रावधानों के अनुसार, हैदराबाद वर्ष 2024 तक दोनों राज्यों की साझा राजधानी थी।